Home Featured प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सही मायनों में देश बन रहा बाबा साहब के सपनों भारत: दुर्गेश सिंह।
December 6, 2020

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सही मायनों में देश बन रहा बाबा साहब के सपनों भारत: दुर्गेश सिंह।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सही मायनों में देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों भारत बन रहा है। भारत ही नहीं पूरे विश्व में एकता और समरसता के प्रतीक के रूप में युगों युगों तक बाबा साहब को लोग याद करेंगे आज उनके पुण्यतिथि पर बिहार प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा सभी जिलों में समरसता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश ने कहीं। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दिलावरपुर अंबेडकर चौक पर आयोजित समरसता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित थे। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और बच्चों के बीच कॉपी कलम और टॉफी का वितरण किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने मिथिला परंपरा अनुसार पाग चादर से प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा ने प्रदेश अध्यक्ष को दरभंगा जिला भाजयुमो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी युवा कार्यकर्ताओं की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान पर ही विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र खङा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का सम्मिलित होना हम सबों के लिए सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री रमन यादव, जिला मीडिया प्रभारी कुंदन मिश्रा, दिलावरपुर के स्थानीय मुखिया राकेश कुमार, अनिल कुशवाहा, सौरभ झा, रवि प्रकाश, राम लखन झा, जय भारद्वाज अभिजीत मुखर्जी, आयुष यादव, प्रभात कुमार आदि कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…