Home Featured लावारिस मृत पड़ी गाय को मुहल्ले के पार्क में गाड़ रहे निगमकर्मियों पर फूटा लोगों का आक्रोश।
December 10, 2020

लावारिस मृत पड़ी गाय को मुहल्ले के पार्क में गाड़ रहे निगमकर्मियों पर फूटा लोगों का आक्रोश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: गुरुवार को शहर के वार्ड 48 अवस्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उस समय स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया जब नगर निगम के कर्मियों द्वारा मुहल्ले के मध्य अवस्थित पार्क में लावारिस मृत गाय को गड्ढा खोदकर गाड़ा जा रहा था। मोहल्लेवासियों के आक्रोश पर निगम कर्मियों को काम रोकना पड़ा और गाय को ट्रैक्टर पर लाद कर अन्यत्र ले जाना पड़ा। जेसीबी से किये गए गड्ढे को पुनः भर दिया गया।
इस संबंध में स्थानीय निवासी अविनाश कुमार कन्हैया ने बताया कि मुहल्ले के बीच अवस्थित इस पार्क में बच्चे खेला करते थे। परंतु बोर्ड एवं सरकार की उदासीनता के कारण पार्क की स्थिति दयनीय हो गयी है। कचरे और जलजमाव के कारण स्थिति बिगड़ी हुई है ही, साथ ही आवारा पशुओं का कब्जा भी इस पार्क में बना रहता है। इन्ही में से एक गाय बुधवार की सुबह ही मृत पायी गयी। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद को इसकी सूचना दी। इस पर आज नगर निगम के कर्मी जेसीबी लेकर पहुँचे और गड्ढा खोदकर गाय को वहीं गाड़ने लगे। इसे देखकर मोहल्लेवासियों ने विरोध किया। विरोध के बाद नगर निगम का ट्रैक्टर आया और मृत गाय को ले अन्यत्र ले जाया गया।
मोहल्लेवासियों का कहना था कि आवारा पशुओं के बड़ी संख्या में विचरण से आये दिन यहां कोई न कोई दुर्घटना भी होती रहती है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…