Home Featured प्रशासन के संरक्षण में हुआ है स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड: अमरनाथ गामी।
December 10, 2020

प्रशासन के संरक्षण में हुआ है स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड: अमरनाथ गामी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के व्यस्तम बाजार में बुधवार को जेवर की दुकान से हुई करोड़ो की सोने की लूट और अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना के विरोध में गुरुवार को जिला राजद द्वारा जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। राजद कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी चौक से बड़ा बाजार और गुदरी होते हुए दरभंगा टावर तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर बैनर लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर भी विरोध जताया।
आक्रोश मार्च के दौरान अमरनाथ गामी ने प्रशासन के संरक्षण में लूटकांड होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े थाना से पांच मिनट की दूरी पर इतनी बड़ी घटना होती है। अपराधी पैदल जाते हैं और लूट को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए पैदल आते हैं और फिर बाइक पर निकल जाते हैं। इससे साफ स्पष्ट है कि अपराधियों को प्रशासन का संरक्षण मिला हुआ है। घटना के बाद पुलिस सक्रियता दिखाती है। पर घटना से पहले सक्रियता नही दिखाती। आये दिन शहर में बाइक चोरी होती रहती है, और उन गाड़ियों का उपयोग बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में अपराधी करते हैं। लोग गुहार लगाते रहते हैं, पर प्रशासन के कान पर जूं तक नही रेंगता।
युवा राजद के जिलाध्यक्ष राकेश नायक ने कहा कि 40 सीट लेकर जबसे 2020 की सरकार मे नीतीश कुमार बैठे हैं, हत्या, लूट, बलात्कार की घटना लगातार बढ़ गयी है। इसी दरभंगा की धरती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी पार्टी के सिरमौर तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बोलने का काम किया था। तो अब माननीय प्रधानमंत्री जी यह बताएं उत्तर बिहार की अब तक की हुई इस सबसे बड़ी लूट कांड के सरदार कौन है?

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…