Home Featured पुलिस चौकसी के दावों के बीच चोरों का तांडव जारी, मशरफ बाजार में कपड़ा व्यवसायी के भीषण चोरी।
December 25, 2020

पुलिस चौकसी के दावों के बीच चोरों का तांडव जारी, मशरफ बाजार में कपड़ा व्यवसायी के भीषण चोरी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: पुलिस लाख चौकसी के दावे करे, पैदल गश्ती को मीडिया के कैमरों पर दिखाये, फिर भी अपराधियों को कोई फर्क पड़ता नही दिख रहा है। आराम से आये दिन घटना को अंजाम देते हैं।

हाल ही में नगर थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े स्वर्ण आभूषण लूटकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझी भी नही थी, पुनः उसी इलाके में मशरफ बाजार में एक बड़े कपड़ा व्यवसायी के घर भीषण चोरी की वारदात हुई है।

दो लोहे की अलमारी एवं चार लड़की की अलमारी को तोड़ा गया है। घटना को देखते हुए लग रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले को पता था कि घर के लोग तीन चार दिन के लिए बाहर गए हैं। उन्होंने आराम से इस घटना को अंजाम दिया है।

परिवार के लोगो ने नगर थाना को सूचना दी। सूचना के दस मिनट के अंदर नगर थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे। करीब एक घण्टे तक उन्होंने अपने सत्तर से छानबीन की।

इस संबंध में पीड़ित परिवार के परिजन अजय पौद्दार ने बताया कि उक्त मकान में उनके छोटे भाई विनोद कुमार पोद्दार रहते हैं। 21 दिसम्बर को वे लोग सपरिवार गंगटोक घूमने गए थे। कैम्पस खाली था और ताला लगा हुआ था। गुरुवार की रात करीब सवा आठ बजे जब वे लोग लौटे तो मेन गेट बंद ही था। मेन गेट का ताला खोलकर जब अंदर आये तो घर के दरवाजों का ताला टूटा हुआ था। अलमीरा आदि खुला हुआ था। गहने एवं कीमती सामानों के साथ नगद की भी चोरी हो चुकी थी।

उनका कहना था कि काफी मात्रा में गहने एवं नगद घर मे थे। महिलाओं द्वारा छिपाकर रखा गया नगद भी था। कितने की संपत्ति की चोरी हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…