Home Featured खेलो इंडिया के बिहार प्रभारी ने किया एलएनएमयू के मैदानों का निरीक्षण।
December 25, 2020

खेलो इंडिया के बिहार प्रभारी ने किया एलएनएमयू के मैदानों का निरीक्षण।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम के लिए, दरभंगा में प्रस्तावित स्टेडियम की स्वीकृति प्रदान करने हेतु दिल्ली खेलो इंडिया मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को बिहार प्रभारी ओम प्रकाश मखनिया ने विश्वविद्यालय के मैदानों का निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम श्री मखनिया द्वारा विश्वविद्यालय के मैदानों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात उन्होंने डॉ० नागेन्द्र झा स्टेडियम, विश्वविद्यालय के राज मैदान ए और बी का भी अवलोकन किया गया।

मैदान की विधिव्यस्था को देख कर निरीक्षक ने संतुष्टि व्यक्त की और उन्होंने कहा कि जल्द ही दरभंगा में खेलो इंडिया के लिए राष्ट्रीय स्तरीय स्टेडियम तैयार होगा। उन्होंने कहा कि अब दरभंगा में भी अब खेलो इंडिया का कार्यक्रम होगा।

इस दौरान विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो० अजय नाथ झा ने मैदान एवं कार्यालय से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी देकर खेलो इंडिया के निरीक्षक को संतुष्ट किया।

निरीक्षण के दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो० अजय नाथ झा, सेवा निवृत पीटीआई चंद्रकांत झा , तकनीकी विशेषज्ञ मनीष राज, बीएसईआई डीसी के सहायक अभियंता मुकेश कुमार सिंह, कनिय अभियंता गणेश कुमार मौजूद थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…