Home Featured सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के बिठौली चौक के निकट मन्दिर में हुई थी नाबालिग की जबरन शादी।
December 29, 2020

सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के बिठौली चौक के निकट मन्दिर में हुई थी नाबालिग की जबरन शादी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नाबालिग लड़के की विधवा भाभी के साथ जबरन शादी मामले में कई संस्थानों ने संज्ञान लिया है। चाइल्डलाइन दरभंगा की टीम मंगलवार को पीड़ित नाबालिग लड़के के घर मोरो थानाक्षेत्र के खपरपुरा गांव पहुंची। पीड़ित नाबालिग की पहचान उक्त गांव के विनोद यादव के 16 वर्षीय पुत्र चन्द्रशेखर कुमार यादव के रूप में हुई है। हालांकि उम्र के सम्बंध में फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। वहीं महिला का मायका सिहवाड़ा थानाक्षेत्र का महेशपट्टी गांव है। दोनो की शादी सिहवाड़ा थानाक्षेत्र के बिठौली स्थित काली मंदिर में करवाई गयी।

चाइल्ड लाइन की टीम के सामने महिला ने बताया कि रिश्ते में देवर चंद्रशेखर रात को उस कमरे में घुस आता था। महिला की गोद मे पड़ा दुधमुंहा बच्चा भी उसी का होने का आरोप महिला ने लगाया है। जबरन शादी के संबंध में पूछने पर महिला ने बताया कि ऐसा करेगा तो पकड़कर ही शादी करवानी पड़ेगी। महिला ने बताया कि लड़का रोने का नाटक कर रहा है। उम्र भी 18 वर्ष है। शादी के बाद उसके मायके में उस रात लड़का उसके साथ सोया भी था।

वहीं लड़के ने बताया कि उसकी उम्र आधार कार्ड में भी 16 है। उसने सारे आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ करायी गयी है। उसे फंसाया जा रहा है। किसी काम से वह सिहवाड़ा तरफ गया था तो अतरबेल में उसके मायके वालों ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। फिर महिला को बुलवाया गया और मन्दिर में ही नहाकर जबरन उसकी शादी करवा दी गयी।

इस मामले में सबकुछ साफ हो जाने के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि नाबालिग लड़की के मामले जो कारवाई दोषी लड़के पर होती है, वही कारवाई यहां दोषी महिला और शादी में शामिल लोगों पर भी हो पाती है या पुलिस मामले की लीपापोती ही करती नजर आती है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…