Home Featured महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड काल में किया गया सेवा कार्य सराहनीय: गोपालजी।
September 1, 2021

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड काल में किया गया सेवा कार्य सराहनीय: गोपालजी।

दरभंगा: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष मीना प्रसाद की अध्यक्षता में मब्बी स्थित जिला कार्यालय में हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कोविड काल में जो सेवा कार्य किया है वह सराहनीय है।

भाजपा ने महिलाओं को जो सम्मान दिया वह किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया। आज केंद्र सरकार में 11 महिला मंत्री हैं। वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री भी महिला हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजबंती झा ने कहा कि बिहार की राजनीति में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिला मोर्चा बूथ स्तर तक पूरे प्रदेश में कार्य कर रही हैं। आने वाले समय में दरभंगा जिला महिला मोर्चा मजबूती के साथ संगठन का कार्य करेगा और संगठन को सशक्त बनाएगा।कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. धर्म शीला गुप्ता, सुजीत मल्लिक, विनीता झा, मीना झा, अंजनी निषाद, बीना मिश्रा, गौरी देवी, नीलम देवी, नेहा भारद्वाज आदि ने भी संबोधित किया।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…