Home मुख्य परिवार के एकलौते कमाने वाले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़।
September 18, 2021

परिवार के एकलौते कमाने वाले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़।

देखिए वीडियो भी।

दरभंगा: शनिवार को जिले के पतोर ओपी क्षेत्र अंतर्गत उघड़ा महापारा पंचायत के दाइंग गांव में सड़क दुर्घटना में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा घायल है।

मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दाइंग गांव निवासी दसरथ मंडल का 30 वर्षीय पुत्र संजय मंडल अपने पड़ोसी को लेकर बाइक से उसके बेटी के घर महमूदा जा रहा था। तभी गांव में ही जिरात बांध नामक जगह पर खेत से अचानक एक महिला निकली, जिसे बचाने के चक्कर में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं साथ जा रहे धेरिक लाल यादव भी घायल हो गए। मृतक संजय अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला पुत्र था। उनका एक भाई दिव्यांग है। वहीं मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे है, जिनमे तीन पुत्र और एक पुत्री है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। वहीं मौके पर पंचायत के मुखिया निरंजन यादव ने पहुंच कर परिवार को सांत्वना दिया। लोगों द्वारा मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि देने की मांग की जा रही थी।

Share

Check Also

30 अप्रैल तक बीएलओ पर्ची वितरण का कार्य शतप्रतिशत करें पूरा: डीएम।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा…