Home Featured बैंको के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रहा हड़ताल।
December 17, 2021

बैंको के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रहा हड़ताल।

दरभंगा: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सरकारी बैंकों को निजीकरण के खिलाफ एवं बैंक निजीकरण विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सभी बैंक में पूरी तरह कामकाज ठप रहा। कामकाज नही होने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेषकर व्यवसायी वर्ग प्रभावित हुए। सामान्य दिनों में नगदी प्रतिदिन बैंक में जमा कर संतुष्ट हो जाते थे जबकि विगत दो दिनों से जमा कैश की सुरक्षा की लेकर परेशानी महसूस कर रहे थे।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा के मुताबिक हड़ताल

Advertisement

के दूसरे दिन भी करीब ढाई सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में हड़ताल के कारण करीब पांच सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। चेक क्लियरेंस नही होने से आमलोगों के साथ-साथ व्यवसायियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

यूएफबीयू द्वारा प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में दरभंगा टावर स्थित गांधी मूर्ति से लहेरियासराय टावर तक मोटरसाइकिल/ स्कूटी से रैली का आयोजन किया गया। हसनचौक , भोगेंद्र झा चौक, रेल्वे स्टेशन दरभंगा, दोनार,

Advertisement

अल्लपट्टी, होते हुए कर्पूरी चौक तक पहुंचा। उक्त स्थल पर श्री सिंह ने सदस्यों को संबोधित किया।

तत्पश्चात रैली आगे बढ़ते हुए लहेरियासराय टावर होते हुए आयुक्त कार्यालय के सामने दरभंगा क्लब के मैदान में रैली का आयोजन किया गया। यूनियन नेता, ट्रेड यूनियन नेता एवं बैंक कर्मियों के नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक की रक्षा हेतु अपनी जान कुर्बानी देने को तैयार हैं परंतु देश के आम जनता का जमा पैसा हम बहुराष्ट्रीय कंपनी के हाथों लूटने की छूट नहीं होने देंगे। केंद्रीय सरकार लगातार मजदूर वर्ग के हितों पर हमला कर रही है। जब बैंक निजीकरण हो जाएगा तो गरीबों के लिए बैंक का दरवाजा बंद हो जाएगा।

सभा को फूल कुमार झा, सरोज सिंह, सत्यप्रकाश चौधरी, छात्र नेता सागर नव्दिया,गौरी शंकर मिश्र, तरुण कुमार,निरज कुमार, कैसर आलम, विनय कुमार, किसान नेता राजीव कुमार चौधरी, मजदूर नेता देवेन्द्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया। साथ ही आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी

Share

Check Also

30 अप्रैल तक बीएलओ पर्ची वितरण का कार्य शतप्रतिशत करें पूरा: डीएम।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा…