Home Featured रूबी राज निर्विरोध बनी बहादुरपुर की प्रमुख, कड़े मुकाबले के बाद मनोज सिंह बने उप प्रमुख।
December 28, 2021

रूबी राज निर्विरोध बनी बहादुरपुर की प्रमुख, कड़े मुकाबले के बाद मनोज सिंह बने उप प्रमुख।

दरभंगा: मंगलवार को जिला परिषद सभागार में बहादुरपुर प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव जिला प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न करा लिया गया। जलवार पंचायत की पंचायत समिति सदस्य रूबी राज निर्विरोध चुनी गई। वहीं ओझौल पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह उप प्रमुख बने।

उप प्रमुख को लेकर ओझौल पंचायत के पंसस मनोज कुमार सिंह और कुशोथर के पंचायत समिति सदस्य राजेश झा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। दोनों उम्मीदवार को 11-11 मत मिला। जबकि बहादुरपुर देकुली की चंदा कुमारी को 9 मत प्राप्त हुआ। वहीं एक मत रद्द किया गया। एसडीओ स्पर्श गुप्ता ने फिर दोनों के बीच पर्ची से मतदान कराया। जिसमें मनोज कुमार सिंह विजयी हुए।

बताते चलें कि प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव को लेकर जिला परिषद कार्यालय के आस पास समर्थकों की भीड़ लगी रही।

प्रमुख रूबी राज ने बताया कि यह जीत हमारी नहीं है। सभी पंचायत समिति सदस्यों की भी जीत है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देती हुं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड के विकास के लिए पांच वर्षों तक प्रयास करूंगी। वहीं उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कांटे की टक्कर में भगवान ने हमको प्रमुख के पद पर बिठाया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान दिया जाएगा। साथ में प्रखंड के विकास के लिए लगातार प्रयास करूंगा।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…