Home Featured आधार कार्ड अपडेट कराने केलिए दर दर भटक रहा दुर्घटना में एक हाथ गंवा चुका दिव्यांग।
December 29, 2021

आधार कार्ड अपडेट कराने केलिए दर दर भटक रहा दुर्घटना में एक हाथ गंवा चुका दिव्यांग।

दरभंगा: सरकार सुशासन के दावे कागजो में चाहे जितने कर ले, पर आज भी मजबूर और लाचार को अपना कार्य करवाने केलिए महीनों दर दर भटकना पड़ता है। किसी की लाचारी पर तरस खाने की जगह उन्हें तिरस्कार का सामना करना पड़ता है।

ऐसी ही एक कहानी सामने आयी है जिले के सदर अंचल के मोहम्मदपुर निवासी 18 वर्षीय युवक रोहन कुमार मंडल की। दरअसल, रोहन का आधार कार्ड पूर्व में बना था। पर 2015 में एक दुर्घटना में वह दिव्यांगता का शिकार हो गया। उसके बाद आधार कार्ड को अपडेट कराने में दिव्यांगता बड़ी समस्या बनकर सामने आ गयी।

Advertisement

इस संबंध में पीड़ित रोहन ने बताया कि 2015 में 11 हजार पावर सप्लाई का बिलजी का तार छू लेने के कारण उसका दाहिना हाथ जल गया और उंगलियां नही बची। वहीं बाएं हाथ की चमरी भी छील गयी।

रोहन को किसी कारणवश बैंक एकाउंट खुलवाने की जरूरत पड़ी। पर आधार कार्ड अपडेट नही होने के कारण नही खुल सका। इसके बाद रोहन आधार अपडेट करवाने केलिए कई आधार केंद्रो पर गया। पर कहीं भी न समाधान मिला और न ही कोई विकल्प बताया गया। इस तरह अंतहीन यात्रा की तरह आज भी आधार कार्ड अपडेट करवाने केलिए रोहन का सफर जारी है।

Share

Check Also

30 अप्रैल तक बीएलओ पर्ची वितरण का कार्य शतप्रतिशत करें पूरा: डीएम।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा…