Home Featured उघड़ा पंचायत के उप मुखिया बने दिवाकर झा, उप सरपंच पद पर राजाराम ने मारी बाजी।
December 31, 2021

उघड़ा पंचायत के उप मुखिया बने दिवाकर झा, उप सरपंच पद पर राजाराम ने मारी बाजी।

दरभंगा: शुक्रवार को बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए अंतिम चरण का शपथ ग्रहण समारोह जन प्रतिनिधि भवन में शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

उघड़ा पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंच को बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अलख निरंजन ने पद एवं कर्तव्य निर्वहन के साथ शराबंदी का पालन करने का शपथ दिलाया।

Advertisement

वहीं उघड़ा पंचायत के उप मुखिया के रूप में दिवाकर झा एवं उप सरपंच के रूप में राजाराम महापात्र निर्वाचित हुए।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित उप मुखिया दिवाकर झा ने कहा कि जनता के उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे और सरकार के द्वारा जो लोक कल्याणकारी योजनाएं आएगी उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

वहीं उप सरपंच राजाराम महापात्र ने कहा कि ग्राम कचहरी के अधिकारों और दायरों में जो न्यायिक व्यवस्था है उसके अनुरूप लोगों को उचित न्याय मिले उसके लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे।

Advertisement

इस दौरान सीपीआई जिला सचिव नारायण जी झा, कृष्ण मोहन झा, विजय झा महापात्र, अशोक झा, मनोज झा, विनोद कांत झा, राज कांत झा, दीपक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…