Home Featured लो विजिबिलिटी के कारण दरभंगा से विमान सेवा अस्त व्यस्त, कई उड़ान रद्द।
January 3, 2022

लो विजिबिलिटी के कारण दरभंगा से विमान सेवा अस्त व्यस्त, कई उड़ान रद्द।

दरभंगा: घना कोहरा व लो विजिबिलिटी की वजह से सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए विमान सेवा अस्त व्यस्त हो गई। मुम्बई-दरभंगा फ्लाइट संख्या एसजी 115 के अलावा बेंगलुरू-दरभंगा(एसजी 693) और नई दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट संख्या 8495 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा खराब मौसम के कारण कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

विपरीत मौसम के कारण बेंगलुरू-दरभंगा(एसजी 493)व दिल्ली-दरभंगा(751)के अलावा हैदराबाद-दरभंगा और कोलकाता-दरभंगा

Advertisement

की उड़ानों को रद्द कर दिया गया। केवल मुम्बई से पहुंची विमान संख्या एसजी 113 दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड कर सकेगी। वहीं इस विमान ने यहां से प्रस्थान भी किया।

बताते चलें कि रोजाना दरभंगा एयरपोर्ट पर आठ उड़ान का आगमन व इतनी संख्या में उड़ान यहां से प्रस्थान करते हैं। मौसम की मार पड़ने की वजह से केवल दो विमानों का ही ऑपरेशन हो सका।

शनिवार को भी मौसम की वजह से विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई विमानों को कालकाता डायवर्ट करने के अलावा कई के रद्द कर दिए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दूर-दूर से यात्री यहां पहुंचे थे। दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होने के बावजूद विपरीत मौसम में विमानो की लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक यंत्र नहीं होने को लेकर वहां से लौट रहे यात्री काफी खिन्न दिखे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…