Home Featured कोविड के कारण नयी व्यवस्था के साथ होगा न्यायालय का संचालन।
January 4, 2022

कोविड के कारण नयी व्यवस्था के साथ होगा न्यायालय का संचालन।

दरभंगा: कोविड-19 के नए वैरिएंट में बढ़ते हुए मरीजों की संख्या में तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए दरभंगा जिला व्यवहार न्यायालय के संचालन की नई व्यवस्था लागू की गयी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय सहित अन्य अधीनस्थ न्यायालय में फिजिकल, हाइब्रिड एवं वर्चुअल मोड में न्यायालय चलेगी। जिसके लिए सुविधानुसार अलग अलग न्यायालय की तारीख निर्धारित कर दी गई है। चार जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक 10:30 बजे से फिजिकल, वर्चुअल और हाइब्रिड मोड में चलेगी।

उपयुर्क्त जानकारी मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्र ने दरभंगा जिला बार एसोसिएशन को दी है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…