Home Featured पंजाब में हुए घटनाक्रम के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला।
January 6, 2022

पंजाब में हुए घटनाक्रम के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला।

दरभंगा: गुरुवार को एपीएम थानाक्षेत्र अंतर्गत आनन्दपुर चौक पर हायाघाट भाजपा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। यह पुतला दहन कार्यक्रम बुधवार को पंजाब में हुए घटनाक्रम के विरोध में किया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर मौजूद भाजपा नेता नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि कल पंजाब सरकार द्वारा जिस तरह देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राण को संकट में डाला गया और सभा स्थल तक नहीं जाने दिया गया, उसी के विरोध में हायाघाट भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में हायाघाट भाजपा परिवार द्वारा राहुल गांधी का पुतला आनंदपुर चौक पर दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता पारसनाथ चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजेश कुमार चौधरी, जिला मंत्री प्रशांत कुमार, मंडल महामंत्री त्रिलोकनाथ राय, विभूति नारायण मिश्र, प्रभाष चौधरी, संजीव भगत ,पिन्कु लालदेव, जगदेव पासवान, विनय कुमार चौधरी, जितेन्द्र साह,भागवत गोप, अश्विनी मिश्र, मनीष झा,अशोक चौधरी, अफजाल अहमद, अरुण भगत, गुलजारी लाल साह,राजा बाबू साह, राम प्रसाद सहनी, हरि लालदेव, जितेंद्र पासवान, दयानंद भगत, कमलेश मिश्र, चन्दन झा, अंकित चौधरी, राजू झा, राहुल राय, विमलचंद राय आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…