Home Featured किनारे पर खड़ा स्कार्पियो लुढ़क कर पोखरे में डूबा।
January 29, 2022

किनारे पर खड़ा स्कार्पियो लुढ़क कर पोखरे में डूबा।

दरभंगा: शनिवार की शाम बहादुरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड 45 अवस्थित राय साहेब पोखरा के किनारे पर खड़ी एक सफेद स्कोर्पियो अचानक लुढ़क कर पोखर में चली गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। लोग तरह की बातें करने लगे।

उपस्थित लोगों ने बताया कि पोखर पूरब भिंडे पर खड़ी स्कार्पियो लुढ़क कर पानी मे चली गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नाव बुला कर एवं युवकों ने गोता लगाकर उक्त गाड़ी का निरीक्षण किया कि कोई व्यक्ति तो उस गाड़ी में नही हैं। किसी की होने की बात से स्थानीय लोग इनकार कर रहे थे। पर कुछ लोग संदेह भी जता रहे थे।

अंत मे स्थानीय लोगों ने किरान मंगवाया और रस्सी बांध कर निकालने का प्रयास शुरू किया। पर गाड़ी कीचड़ में धंस चुका था। जिस कारण रस्सी बांधने में समस्या हो रही थी। फिर भी लोग अपने स्तर से प्रयासरत दिखे। पर सफलता नहीं मिल रही थी।

Advertisement

लोगों का आक्रोश स्थानीय प्रशासन पर देखने को मिला। सूचना के बाबजूद करीब दो घण्टे बाद भी किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली थी। जबकि उक्त स्थल प्रमंडलीय मुख्यालय से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित है।

स्थानीय निवासी सुनीति रंजन दास ने बताया कि लोग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद उक्त स्थल पर पुलिस की जीप भी आयी थी। एक महिला पुलिस पदाधिकारी ने उतरकर देखा और फिर चली गयी। किसी प्रकार की कोई मदद पुलिस द्वारा नही की गयी।

Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार झा ने बताया कि उन्होंने बहादुरपुर प्रखण्ड के सीओ, बीडीओ एवं सदर एसडीओ को भी फोन किया। पर इसके वाबजूद किसी प्रकार की कोई सहायता नही मिली। ऐसे में यदि उक्त स्कार्पियो में कोई हुआ और उसकी जान जाती तो इसका जिम्मेवार कौन होगा।

देर शाम समाचार प्रकाशन तक।स्कार्पियो को निकालने का प्रयास जारी था। परंतु निकाला नहीं जा सका था।

Share

Check Also

30 अप्रैल तक बीएलओ पर्ची वितरण का कार्य शतप्रतिशत करें पूरा: डीएम।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा…