Home Featured साथ जीने मरने के वादे को मौत भी नही कर सकी जुदा, एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार।
July 5, 2022

साथ जीने मरने के वादे को मौत भी नही कर सकी जुदा, एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार।

दरभंगा: शादी में सात फेरे लेते समय जिंदगी भर का साथ निभाने के किए गए पति पत्नी के वादे को मौत भी जुदा नहीं कर सकी। पति की मौत के आठ घंटे के भीतर उनकी पत्नी ने भी अंतिम सांस ले ली, जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया। लोगों को साक्षात एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आमतौर पर फिल्मों में ही देखने को मिलता है।

जिले के तारडीह प्रखंड के कुर्सो मछैता पंचायत के मछैता पचही टोले के निवासी 63 वर्षीय सुधीर झा बीमार थे। मरने से तीन दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उन्हें पटना ले जाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान पटना में ही उनका निधन हो गया। पटना से शव लेकर उनकी पत्नी निर्मला देवी एवं छोटे पुत्र कुंदन झा गांव आये। उनका बड़ा पुत्र शाम में 4 बजे मुम्बई से गांव आया। बड़े बेटे के आने के बाद निर्मला देवी ने भी अंतिम सांस ली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Advertisement

इसके बाद सोमवार को दोनों की अर्थियों को सजा कर अलग अलग घर से निकाला गया। पर दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

एक पति-पत्नी के अमर प्रेम के इस जीवंत उदाहरण को देख लोगों में दोनों की अर्थी एक साथ उठने के साथ उन्होंने जीने मरने की कसम को सार्थक कर देने की चर्चा होती रही। पति जिस आंगन में पत्नी को अपने साथ लाया था, उसी आंगन से दोनों की अर्थी भी एक साथ उठी, जिसने भी यह नजारा देखा उनकी आंखें नम हो गई।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…