Home Featured देर रात मुर्गी दाना से लदा ट्रक पलटा, चार घंटे तक सड़क पर यातायात रहा बाधित।
July 10, 2022

देर रात मुर्गी दाना से लदा ट्रक पलटा, चार घंटे तक सड़क पर यातायात रहा बाधित।

देखिए वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी 👆

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र अंतर्गत लहेरियासराय-दरभंगा मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात करीब 11 बजे एक ट्रक पलट गया। इस ट्रक में मुर्गी दाना लदा था। स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी बाहर निकाला। खलासी की हालत ठीक थी पर ड्राइवर को काफी चोट लगी थी।

बताया जाता है कि मुर्गी दाना लेकर ट्रक मधुबनी जाने वाला था। लाइट हाउस के निकट अचानक पिछला चक्का तेज आवाज के साथ फट गया और ट्रक संतुलन खोकर पलट गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों द्वारा लहेरियासराय थाना को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। ट्रक को सड़क से हटाने केलिए क्रेन बुलवाया गया। क्रेन की सहायता से ट्रक को खड़ा करके उसका चक्का बदलवाया गया। रात के करीब दो बजे अंततः सड़क क्लीयर हुआ। इस दौरान सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लग गयी थी। सड़क क्लीयर होते ही सारे ट्रक एक एक कर निकलने लगे।

Share

Check Also

संस्कृत विश्वविद्यालय में जल्द होगी डिजिटाइजेशन की व्यवस्था।

दरभंगा। कामेश्वर सिंंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बहुत जल्द प्रबधन में डिजिटाइजेशन क…