Home Featured एलएनएमयू में मेंडल के जयंती पर सेमिनार का किया गया आयोजन।
July 20, 2022

एलएनएमयू में मेंडल के जयंती पर सेमिनार का किया गया आयोजन।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान विभाग में बुधवार को आनुवांशिकी के पितामह जाने जाने वाले ग्रेगर जोहान मेंडल की 200 वीं जयंती पर जयंती पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विज्ञान संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्ष प्रो शिशिर कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने में सहायता होती है। विभाग के वरीय शिक्षक प्रो. मोहम्मद नेहाल ने मेंडल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें ऐसे युगपुरुषों की जीवनी से स्वयं के भीतर की प्रतिभा को पहचानने का अवसर मिलता है। मेंडल ने आनुवंशिकी के क्षेत्र में मटर के पौधे पर गणीतीय शोध किया। विभागीय शिक्षक प्रो अजयनाथ झा ने उनकी जीवनी को छात्रों के बीच अत्यंत ही सरलता से रखा। इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर विज्ञान के छात्रों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। राधा कुमारी ने मेंडल की जीवनी पर प्रकाश डाला वहीं अमितेश नें मेंडर के मटर के पौधों पर किए गये शोध का विस्तृत विवरण दिया। शांति याव ने आनुवंशिकी के नियमों की चर्चा की। संजीव कुमार झा ने यह बताया कि मेंडल की प्रायोगिक सफलता का आधार उनकी लगन एवं गुणसूत्रों की संरचना में देखा जा सकता है। धर्मवीर ने विस्तार से बताया कि मेंडल की मृत्यु के 16 वर्षों के बाद उनके कार्यों की पुनर्स्थापना हुई जो आगे चलकर आज के आधुनिक जीव विज्ञान के रूप में विकसित हुई। शोधार्थी मांडवी कुमारी ने कहा कि शोध कभी व्यर्थ नहीं जाता है। शोध छात्र सूरज व सागर द्वारा क्वीज का आयोजन कराया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ पारुल बनर्जी द्वारा किया गया।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…