Home Featured बड़ी खबर: दरभंगा में राजद के पूर्व विधायक के घर पर इनकम टैक्स की रेड।
July 27, 2022

बड़ी खबर: दरभंगा में राजद के पूर्व विधायक के घर पर इनकम टैक्स की रेड।

दरभंगा: बुधवार की अहले सुबह दरभंगा में इनकम टैक्स की टीम द्वारा रेड की खबर मिली है। इस खबर से राजनीतिक खेमे में हड़कम्प मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक भोला यादव के घर पर छापा पड़ा है। आयकर विभाग ने भोला यादव के पैतृक घर कपछाही और बहादुरपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक़ आयकर विभाग के सात सदस्यों ने मिलकर ये करवाई की है। फिलहाल विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…