Home Featured जिलाधिकारी ने अरगा उसरी पंचायत का किया निरीक्षण।
August 17, 2022

जिलाधिकारी ने अरगा उसरी पंचायत का किया निरीक्षण।

दरभंगा: जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन द्वारा मुख्य सचिव बिहार के आदेश के आलोक में बुधवार को बिरौल प्रखंड के अरगा उसरी पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया।उसरी पंचायत के वार्ड नंबर-08 के जन वितरण प्रणाली विक्रेता मदन कुमार मिश्र, जन वितरण प्रणाली विक्रेता कृष्ण बल्लभ मिश्र सहित कुल 03 पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया गया।

वार्ड संख्या-08 में ही मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना की जांच की गयी।वार्ड न० 8 में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा वहाँ की व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में एसएच-88 के क्षतिग्रस्त भाग को 15 दिनों के अंदर मरमत्ती कराने एवं सड़क को दुरुस्त करने हेतु दूरभाष पर एसएच के डीजीएम को सख्त निर्देश दिया गया।माध्यमिक विद्यालय मजरगाही एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बांदा का निरीक्षण कर वहाँ चल रहे पठन पाठन का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

उसरी पंचायत के मुखिया व स्थानीय लोगों के द्वारा वहाँ वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें जिलाधिकारी ने शिरकत की तथा वहाँ पौधारोपण किया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों को मानव जीवन के लिए वृक्ष के महत्व को समझाते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण करने को कहा, इसके लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास से भी लोगों को अवगत कराया।

Share

Check Also

30 अप्रैल तक बीएलओ पर्ची वितरण का कार्य शतप्रतिशत करें पूरा: डीएम।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा…