Home Featured वीडियो जारी कर लड़की ने अपहरण से किया इंकार, मर्जी से शादी की कही बात।
August 18, 2022

वीडियो जारी कर लड़की ने अपहरण से किया इंकार, मर्जी से शादी की कही बात।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखंड के हड़च्चा गांव के एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमिका रुपांजली कुमारी ने उसके बालिग होने और अपनी इच्छा से प्रेम प्रसंग में अंतरजातीय विवाह करने का दावा किया है। युवती का कहना है कि उसके परिजनों ने बहेड़ी थाना में उसके प्रेमी राज कुमार दास और प्रेमी के परिजनों पर अपहरण का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है।

लड़की ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी करके बताया है कि वो अपनी मर्जी से घर से भाग आई है। लड़के ने उसे नहीं, बल्कि उसने लड़के को भगाया और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। वीडियो में लड़की ने अपने अपहरण के केस को भी झूठा बताया। साथ ही परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, लड़का अनुसूचित जाति और लड़की के सामान्य जाति से होने के कारण परिजन को यह रिश्ता पसंद नही था।

Advertisement

वीडियो में लड़की ने यह भी दावा किया है कि विक्रम सिंह एवं उनके परिजनों की धमकी के बाद डर से लड़का के सभी परिजन गांव छोड़ चुके हैं। अपहरण की बात से इनकार करते हुए रुपांजली खुद अपने प्रेमी राज कुमार दास को भगाने की बात कह रही है। प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी का प्रमाण पत्र भी सोशल साइट्स पर साझा किया है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…