Home Featured एक साल में दस लाख सरकारी नौकरी दे दें तो उठा लूंगा नीतीश कुमार का झंडा: प्रशांत किशोर।
August 20, 2022

एक साल में दस लाख सरकारी नौकरी दे दें तो उठा लूंगा नीतीश कुमार का झंडा: प्रशांत किशोर।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नीतीश कुमार 17 साल सत्ता में रहे तो उन्हें नही पता चला कि राज्य में 10 लाख सरकारी नौकरियां दी जा सकती है। पर अब उन्हें अचानक लगने लगा है कि 10 लाख नौकरियां दी जा सकती हैं। यदि वास्तव में अगले एक वर्ष में भी नीतीश कुमार दस लाख सरकारी नौकरी दे दें तो अपना अभियान बंद करके उन्ही का झंडा उठा लेंगे।

उपरोक्त बातें जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने शहर के किलाघाट के निकट नीम चौक स्थित पूर्व पार्षद नफ़ीसुल हक रिंकू के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि एक जिलाध्यक्ष बन जककने पर कोई पार्टी नही छोड़ता, और नीतीश कुमार ने तो उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाया था। नम्बर दो का पोजीशन दिया था, फिर भी उन्होंने पार्टी छोड़ी। दरअसल, नीतीश कुमार अपनी बात पर कायम नहीं रहते हैं। उन्होंने सीएए एनआरसी का विरोद किया था। पार्टी में निर्णय हो गया कि इसका विरोध करेंगे और बिहार में लागू नही होगा पर सदन में इसके पक्ष में जदयू ने वोटिंग कर दिया।

उन्होंने कहा इसी तरह सात निश्चय योजना बनी थी कि जिससे सबको रोजगार मिलेगा। पर योजना में लूट होने लगी। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर वे जनता के सामने कुछ बोलते, पार्टी में कुछ और विधानसभा में कुछ करते। इसी मुद्दों पर जब वे बोलने लगे तो उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया।

Advertisement

आगामी नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास शुभकामनाएं देने के अलावा उनके पास कुछ नही है। वे खुद पदयात्रा पर निकलेंगे और किसी केलिए प्रचार करने नही आएंगे। अभी तक जन सुराज एक जनसंवाद का कार्यक्रम है, राजनीतिक दल भी नही बना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नफीसुल हक रिंकू ने कहा कि वे लगातार प्रशांत किशोर के संपर्क में थे। उनकी सोच अच्छी है। समाज के मथे हुए लोगो की तलाश कर अच्छे लोग और अच्छी सोच के साथ सामूहिक प्रयास के अभियान से स्थानीय लोगों को रूबरू करवाने और उनके विचारों को जानने केलिए इस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोगो ने उनके विचारों को सुना और खुलकर सवाल जवाब भी किये। सबने उनकी मुहिम का समर्थम किया।

इस मौके पर जदयू नेता दीदार हुसैन चांद, मोहम्मद नवाब आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…