Home Featured रिश्ते को कलंकित कर चचेरे भाई ने किया बहन के साथ दुष्कर्म।
August 20, 2022

रिश्ते को कलंकित कर चचेरे भाई ने किया बहन के साथ दुष्कर्म।

दरभंगा: जिले कमतौल थानाक्षेत्र से रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां चचेरे भाई द्वारा बहन के साथ दुष्कर्म का घृणित कांड किया गया। मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दुष्कर्म का आरोप एक किशोर पर लगा है। उसे थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि वह में दो जुलाई की शाम अपने चाची के घर के पास गई थी। चचेरी बहनों से बात कर घर लौट रही थी। इसी बीच रिश्ते के चचेरे भाई ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। चाची के कमरे ले गया। उस वक्त उनकी चाची घर में नहीं थी। चिल्लाने पर कमरे को बंद कर दिया और मुंह में कपड़ा डाल दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। चिल्लाने की अवाज सुनकर उनकी दोनों चचेरी बहनें पहुंचीं। इसके बाद आरोपित भाग निकला।पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…