Home Featured 2016 के आरक्षण रोस्टर के आधार पर हाेगा निगम चुनाव।
August 20, 2022

2016 के आरक्षण रोस्टर के आधार पर हाेगा निगम चुनाव।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम 2022 का चुनाव 2016 के रोस्टर के अनुसार ही होगा। इसके अनुसार मुताबिक मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित और डिप्टी मेयर की सीट सामान्य रखी गई है।

नगर निगम के 48 वार्डाें में से 34 सीटें अनारक्षित कोटि में रखी गई हैं, जिसमें 17 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 9 सीटों में 4 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

Advertisement

इसी प्रकार अनुसूचित जाति के लिए कुल 5 सीटों में से 2 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नगर निगम के 48 वार्डों में से 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। पिछली बार वार्ड नंबर 21 और 25 में सामान्य सीट पर महिलाओं ने विजय पताका फहराया था। बेनीपुर नगर परिषद का चुनाव नए रोस्टर के अनुसार कराया जाएगा। जबकि नवगठित नगर पंचायतों के चुनाव की तैयारी भी की जा रही है। इसके साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में आरक्षण रोस्टर तैयार करने को लेकर गहमागहमी तेज हो चली है।

आरक्षण रोस्टर की स्थिति

  • सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड : 1, 2, 3, 5, 7, 8, 11, 15, 20, 29, 30, 32, 33, 35, 38, 42 और 47
  • पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड : 14, 22, 28 और 40
  • पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड : 4, 12, 31, 43 और 48
  • अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड : 23 व 24
  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड : 9, 17 और 46
  • अनारक्षित वार्ड : 6, 10, 13, 16, 18, 19, 21, 24, 25, 26, 27, 36, 37, 39, 41, 44, और 45
Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…