Home Featured सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि।
August 20, 2022

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि।

दरभंगा: कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो. असलम के नेतृत्व में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष मो. असलम ने कहा कि आज देश में डिजिटल इंडिया की चर्चा होती है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे। उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी ने कहा कि संचार क्रांति के माध्यम से फोन और कंप्यूटर को घर-घर पहुंचाने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश चौधरी ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार झूठ फैलाकर इतिहास को बदलने का काम कर रही है। प्रो. शिवनारायण पासवान ने कहा कि कमजोर तबके को कानूनी सुरक्षा देने के लिए राजीव गांधी की पहल पर ही अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम लागू किया गया था। संगोष्ठी को महासचिव शुशील कुमार सिंह, लुतफुर रहमान ‘डाबर’, हसमत अंसारी, उदित नारायण चौधरी, मो. मोदस्सीर चांद, कांग्रेस नेत्री नाजिया हसन, विशाल कुमार, प्रिंस परवेज, अल्पसंखयक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जियाऊर रहमान, मो. अंसार हसन ने भी संबोधित किया है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…