Home Featured तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग भाग रही महिला को किया गया पुलिस के हवाले।
August 22, 2022

तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग भाग रही महिला को किया गया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग भाग रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर सिमरी पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी युगल की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस दोनों को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है।

बताया गया है कि सोमवार की दोपहर उस समय गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया जब 32 वर्षीय मो. इस्माईल विवाहित होने के बावजूद महिला के साथ गांव से निकल रहा था। बताया गया है कि लंबे समय से प्रेम जाल में फंसाने के बाद विवाह करने की नीयत से उसे भगाकर गांव से बाहर ले जा रहा था। इस बीच महिला के पति को जब जानकारी मिली तो वह उसका पीछा करते हुए अपने घर से कुछ दूर पहुंचा। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों का घेराव कर सरपंच व स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

Advertisement

मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने ग्रामीणों से मुक्त कर दोनों को थाना लाकर सुरक्षित रखा है। बताया गया है कि महिला के पति सउदी में रहने के बाद मुंबई में नौकरी करते हैं। वे तीन दिन पहले गांव आए थे। प्रेमी को एक संतान होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमी का महिला के घर लंबे समय से आना-जाना था। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…