Home Featured पूरी तरह सुरक्षित हैं फातमी, वीडियो संदेश जारी कर खुद दी जानकारी।
August 22, 2022

पूरी तरह सुरक्षित हैं फातमी, वीडियो संदेश जारी कर खुद दी जानकारी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव सह जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी मोहम्मद अली अशरफ फातमी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके विषय मे सोशल मीडिया में चल रही अप्रिय खबरों का उन्होंने खुद खंडन किया। उन्होंने बकायदा वीडियो संदेश जारी कर पूरी जानकारी दी है।

दअरसल, श्री फातमी की गाड़ी रविवार की रात गुड़गांव के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अली अशरफ फातमी अपने किसी राजनीतिक दौड़े पर निकले थे। गुडगांव में रेड लाइट सिग्नल पर मोहम्मद अली अशरफ फातमी की गाड़ी सामने से आ रही गाड़ी मे टकरा गई। इस दुर्घटना में बाल बाल बच गए। उनके पैरों में हलकी चोट आई है। इससे पैर में हल्की सूजन है। वहीं नजदीक के चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया।

Advertisement

श्री फातमी के करीबी जदयू नेता राशिद जमाल ने बताया कि उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखा था। एयर बैग फटने के कारण वो बाल-बाल बच गए। सोशल मीडिया में उनके विषय मे चलायी गयी अप्रिय घटना की बाते पूरी तरह अफवाह है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…