Home Featured चिराग के दरभंगा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
August 24, 2022

चिराग के दरभंगा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

दरभंगा: सीटीईटी अभ्यर्थी को पटना में प्रदर्शन के दौरान एडीएम द्वारा की गई लाठीचार्ज में घायल बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के बहेरा निवासी अनिसुल रहमान से बुधवार को लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मिलने पहुंचे।

इसी क्रम में बहेरा आगमन से पूर्व दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के क्षेत्र के कई जगहों पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह लोजपा प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार ठाकुर एवं मनिगाछी प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया।

Advertisement

वहीं श्री ठाकुर ने मिथिला के परंपरागत परिधान पाग एवं चादर से सांसद चिराग पासवान का स्वागत किया।

इस दौरान लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव उमेश पासवान, महासचिव संजय ठाकुर, राजकुमार पासवान, प्रह्लाद झा, महावीर पासवान, पप्पू पासवान, संजय पासवान, सुनीता देवी  आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…