Home Featured रेड क्रॉस द्वारा स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल को दिया गया चिकित्सीय उपकरण।
August 24, 2022

रेड क्रॉस द्वारा स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल को दिया गया चिकित्सीय उपकरण।

दरभंगा: स्वामी विवेकानंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मब्बी, दरभंगा में रेड क्रॉस दरभंगा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजीव रौशन ने शिरकत की।

इस अवसर पर अध्यक्ष रेड क्रॉस की हैसियत से जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मब्बी, दरभंगा को रेड क्रॉस की ओर से अनेक सहायक चिकित्सीय उपकरण एवं किट्स प्रदान किया।

Advertisement

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर चिकित्सकों को सेवा भावना के साथ मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवा प्रदान करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर स्वामी विवेकानंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मब्बी, दरभंगा का भ्रमण कर वहां अवस्थित ब्लड बैंक एवं अन्य उपचार सुविधा का एक एक कर अवलोकन किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस,दरभंगा के सचिव एवं स्वामी विवेकानंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं प्रबंधक गण उपस्थित थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…