Home Featured पुलिस पर हमला मामले में 41 नामजद तथा 150 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, डेढ़ दर्जन की हुई गिरफ्तारी।
August 30, 2022

पुलिस पर हमला मामले में 41 नामजद तथा 150 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, डेढ़ दर्जन की हुई गिरफ्तारी।

दरभंगा: जब मामला पुलिस पर हमले का हो और उसमें पुलिस के जवान की मौत भी शामिल हो तो निश्चित रूप से पुलिस के कड़े तेवर देखने को मिलते हैं। ऐसा ही तेवर मनीगाछी के नेहरा ओपी क्षेत्र के राघोपुर टोला स्थित रजवाड़ा तरौनी मोड़ के पास सोमवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए हमले के बाद पुलिस का दिख रहा है। घटना के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इस दौरान हुई रोड़ेबाजी में एक गृहरक्षक की मौत भी हो गयी थी।

मामले में की गयी ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने दंडाधिकारी सह सीओ राजीव प्रकाश राय द्वारा 41 नामजद तथा 150 अज्ञातों के विरुद्ध दर्ज कराये गए प्राथमिकी में से अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राम प्रकाश पासवान, ललन कुमार पासवान, बबलू पासवान, शंभू पासवान, विपिन कुमार पासवान, गोरका पासवान, लक्ष्मी पासवान, रामा कुमार पासवान, सत्तो पासवान, बबीता देवी, कौशल्या देवी, अंजूला देवी, अनीता देवी, रूपली देवी, सीया देवी, माला देवी और देवकी देवी शामिल हैं।

Advertisement

ओपी अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी केलिए छापेमारी जारी है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का कार्य भी जारी है।

इधर घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग डरे हैं। जो आरोपी नहीं हैं, वे भी सहमे हुए हैं। कई आरोपियों ने गांव छोड़ दिया है और फरार हो गए हैं। कई ग्रामीण अपने रिश्तेदारों के घर शरण लेने को मजबूर हैं। अतिक्रमण हटाने के दौरान जिनका घर उजड़ा, उनका मलबा और सारा सामान ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…