Home Featured बगीचे में नाला खोलने के कारण सूख रहे हैं सैकड़ो फलदार वृक्ष, ग्रामीणों ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन।
August 31, 2022

बगीचे में नाला खोलने के कारण सूख रहे हैं सैकड़ो फलदार वृक्ष, ग्रामीणों ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: एक तरफ जहां बिहार सरकार जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कई एकड़ में लगे विशाल वृक्ष सूखने के कगार पर है।

मामला सदर प्रखंड क्षेत्र के शुभंकरपुर गांव का है, जहां नाले का पानी बगीचे में जाकर लगता है जिससे पेड़ सूख रहे है। इस बगीचे में कई फलदार वृक्ष हैं और दर्जनों लोगों की आजीविका का साधन भी यह बगीचा रहा है। पेड़ सूखने के साथ साथ इन दर्जनों परिवार के चूल्हे भी जलने पर आफत आ गयी है।

Advertisement

कई बार नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब इस ओर निगम प्रशासन का ध्यान नही गया तो अब स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। स्थानीय लोग उग्र आंदोलन के मूड में दिखने लगे हैं।

शुभंकरपुर के स्थानीय निवासी सह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने इस संबंध में बताया कि उन्होंने कई बार इस विषय से स्थानीय निगम प्रशासन को अवगत कराया है।कई बार लोगों द्वारा आवेदन भी दिया जा चुका है। मंगलवार को भी उन्होंने नगर आयुक्त को दर्जनों लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपा है।

उन्होंने बताया कि सैकड़ों एकड़ में फैले बगीचे में नाले का पानी जमा हो जाता है। पहले नदी की तरफ नाला था पर इसे डेढ़ दो साल पहले बगीचे की तरफ खोल दिया गया। इसकारण कारण दर्जनों आम एवं लीची के वृक्ष सूख गए हैं और कई सूखने को कगार पर है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि समझ मे नही आ रहा कि अगर सरकार अगर पेड़ लगा नहीं सकती तो सूखा क्यों रही है! गांव के दर्जनों परिवार उन बगीचों पर निर्भर है जिनके आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।

उन्होंने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस बार पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो जल्द ही आमरण अनशन एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…