Home Featured पंसस ने लगाया प्रमुख एवं बीडीओ पर 71 लाख रुपए गबन का आरोप।
September 5, 2022

पंसस ने लगाया प्रमुख एवं बीडीओ पर 71 लाख रुपए गबन का आरोप।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: पंचायत समिति संघ का बेमियादी धरना सोमवार को भी जारी रहा। वे बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर 12 सूत्री मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं। पंससों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर बहादुरपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर खोलने की मांग की है। साथ ही कहा कि बंद पड़े सभी उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएं। राशन कार्ड बनाने के नाम पर कमीशन बंद हो। मनरेगा में मजदूरों को मजदूरी का भुगतान हो। उन्होंने बहादुरपुर प्रखंड में छह महीने बीतने के बाद भी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक नहीं होने पर चिंता जताई। वे सरकारी नियमों की अनदेखी कर शिक्षकों का स्थानांतरण, किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता आदि की भी मांग कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं पत्रकारों से वार्ता करते हुए पंचायत समिति संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू ने प्रखंड प्रमुख रूबी राज एवं बीडीओ अलख निरंजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत समिति मद की जो राशि है उसमें से 71 लाख रुपए का गबन किया गया। जिसमें प्रखंड प्रमुख रूबी राज और बीडीओ अलख निरंजन शामिल है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख और बीडीओ द्वारा डोंगल का दुरुपयोग कर प्रमुख रूबी राज के खाते में विभिन्न योजनाओं के नाम पर 71 लाख रुपया हस्तांतरित कर इसका बंदरबाट किया गया है। जिसका साक्ष्य होने का दावा भी श्री प्रसाद ने किया है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…