Home Featured प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाया जाएगा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम।
September 14, 2022

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाया जाएगा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम।

दरभंगा: जिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारियों के साथ बुधवार को सांसद गोपाल जी ठाकुर के आवास पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए कई कार्यक्रमों को मूर्त रूप देना है।

इसके तहत प्रधानमंत्री के जीवनी पर प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं, अभिनंदन पत्र, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जल ही जीवन है घर-घर अभियान, गंगा आरती, पौधरोपण आदि कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। ये सभी कार्यक्रम सभी प्रखंडों में होंगे।

Advertisement

सांसद ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि 14-20 सितंबर तक ‘सेवा सप्ताह’ चलाया जाएगा क्योंकि उनके जीवन में सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है। सांसद ने बेगूसराय में घटित आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने जिस जंगलराज का अंत करने के लिए 15 वर्षों तक संघर्ष किया आज वह फिर बिहार की धरती को कलंकित कर रहा है। बैठक में केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता, ज्योतिकृष्ण झा लवली, सुजीत मल्लिक, विजय चौधरी, संजीव साह, अभय झा, आदित्य नारायण मन्ना, उमेश चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार झा आदि थे।

To support, please donate
Support Free Journalism
Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…