Home Featured जिला पार्षद संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी।
September 28, 2022

जिला पार्षद संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी।

दरभंगा: जिला परिषद में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के कार्य पद्धति से खफा जिला पार्षद संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संघ उपाध्यक्ष जिप सुजाता देवी के नेतृत्व में धरनार्थियों ने अपनी 11 सूत्री मांग पूरा होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया। धरना के दूसरे दिन भी धरनार्थियों की पदाधिकारियों की सुधी तक लेने नहीं पहुंचने पर नाराज सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

संघ प्रवक्ता सागर नवदिया ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि वह लगातार असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं। जिला परिषद के आंतरिक स्रोत से प्राप्त आय की जानकारी जिप सदस्यों के मांगने पर नहीं दी जाती जाती है। जिला परिषद के सैरात बंदोबस्ती में भी बड़े पैमाने पर मनमानी की गई है। जब तक मांगे पूरी नहीं हाेती है तब तक धरना जारी रखने के साथ ही कार्यालय में तालाबंदी जारी रखने की बात दोहराई।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…