Home Featured छठ व्रत कर रहे दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया खरना पूजा।
October 29, 2022

छठ व्रत कर रहे दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया खरना पूजा।

दरभंगा: शनिवार को दरभंगा के सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने चार दिवसीय लोक आस्था व सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन विधि-विधान पूर्वक खरना पूजा किया एवं समस्त मिथिलावासी सहित सम्पूर्ण देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की दीपावली पर्व के बाद ठीक चौथे दिन नहाय खाय के साथ सूर्य उपासना के इस महापर्व की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व नहाय-खाय से शुरू होकर, खरना पूजा, संध्या अर्घ्य और सवेरे अर्घ्य के साथ समाप्त होता है।

सांसद ने कहा कि छठ व्रत का विधि-विधान काफी कठोर है, खरना पूजा के बाद छठव्रती लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते है और पानी भी ग्रहण नहीं करते है। उन्होंने कहा कि यह महापर्व मुख्य रूप से पूर्व भारत में मनाया जाता है तथा मिथिला व बिहार इसका सदा केंद्र रहा है, लेकिन समय के साथ यह पावन पर्व ना सिर्फ पूरे देश बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है।

Advertisement

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे निष्ठा, आस्था, शुद्धता और पवित्रता के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व आगामी सोमवार 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। उन्होंने सभी छठव्रतियों को भी शुभकामनाएं दी।

विदित हो कि ग्यारह वर्षों की तरह इस वर्ष भी सांसद गोपाल जी ठाकुर दरभंगा लोकसभा के बिरौल प्रखंड अंतर्गत अपने गांव पड़री में विधि-विधान पूर्वक छठ व्रत कर रहें हैं।

Advertisement
Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…