Home Featured बेखौफ चोरों ने अब पुलिसकर्मी को बनाया निशाना, प्रशासनिक महकमे के नाक के नीचे हुई घटना!
October 30, 2022

बेखौफ चोरों ने अब पुलिसकर्मी को बनाया निशाना, प्रशासनिक महकमे के नाक के नीचे हुई घटना!

दरभंगा: शहर साहित पूरे जिले में चोरों ने आतंक मचा रखा है। जिले में लगातार हो रही चोरियों के वाबजूद किसी अधिकारी की जिम्मेवारी तय कर कारवाई नहीं होने से चोरों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि अब चोरों द्वारा जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी अवकाश कुमार के नाक के नीचे एक पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाया गया है।

दरअसल, चोरों ने वर्दी वाले के घर दस्तक दिया और ताला तोड़ा, इसकी पुष्टि तो हो गई। लेकिन सामान गायब हुआ या नही इसका खुलासा नही हो पाया है। माना जा रहा है कि फजीहत से बचने के लिए चोरी की घटना के संबंध में किसी को कुछ नही बताया जा रहा है। लेकिन शहर में खुब चर्चा हो रही है।

Advertisement

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी कोठी से कुछ ही दूरी पर यातायात पुलिस में तैनात जमादार टुनटुन पासवान का सरकारी क्वार्टर है। उसी क्वार्टर में शनिवार की देर रात चोरो ने घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। ताला टूटने की पुष्टि जमादार टुनटुन पासवान कर रहे है, लेकिन उनका कहना है कि कोई सामान गायब नही हुआ है।

एक संवाददाता से व्हाट्सएप कॉल पर हुई बात में उन्होंने कहा कि कोई बच्चा उनके घर का ताला तोड़ दिया है। कोई सामान गायब नही हुआ इस कारण उन्होंने थाना में कोई मामला दर्ज नही कराया है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या ताला तोड़ने वाले बच्चे को वे जानते है ? अगर हां तो बच्चा के ताला तोड़ने का उद्देश्य क्या था ? इन सवालों का जवाब नही मिल पा रहा है।

Advertisement

दरअसल पुलिस के सरकारी आवासीय परिसर में घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना का समाचार फैलने से पुलिस की फजीहत होगी। इस कारण मामले को दबाने की कोशिश की जाने की आंशका जतायी जा रही है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…