Home Featured माइंड फेस्ट समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर रूप में पहुंचे मंत्री संजय झा, विजेताओं के बीच किया पुरस्कार वितरण।
November 4, 2022

माइंड फेस्ट समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर रूप में पहुंचे मंत्री संजय झा, विजेताओं के बीच किया पुरस्कार वितरण।

दरभंगा: रुद्र सावित्री फाउंडेशन के तत्वावधान में 03 एवं 04 नवंबर को दरभंगा जिला के नेहरू ऑडिटरियम मे दरभंगा माइंड फेस्ट का आयोजन किया गया। इसके विभिन्न विधा यथा- क्रॉस वर्ड, जनरल क्विज, इंडियन क्विज, स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग, मेन्टल एबिलिटी टेस्ट एवं पेंटिंग में दरभंगा जिला के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 2000 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।

शुक्रवार को इसके समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग सह सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार, मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद वर्मा, समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष- सह- दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन की उपस्थिति रही।

Advertisement

पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए अपने सम्बोधन मे मंत्री संजय कुमार झा ने बच्चो को इस प्रकार के आयोजन से उनके जीवन में होनेवाली उपलब्धि के विषय में बताया और आयोजन समिति एवं विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से दरभंगा जिला के युवाओं का सर्वांगीण विकास होगा और उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सुविधा होगी।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…