Home Featured पुण्यतिथि पर याद किए गए जनकवि बाबा नागार्जुन।
November 5, 2022

पुण्यतिथि पर याद किए गए जनकवि बाबा नागार्जुन।

दरभंगा: जनकवि बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर जिले के लोगों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। जगह-जगह उनकी प्रतिमा और तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि यात्री ने मैथिली के अलावा हिन्दी, बंगला और संस्कृत में आम जन की आकांक्षाओं के पात्रों को केन्द्र में रखकर बहुत कुछ अलग से लिखा। जनकवि के रूप में विश्वविख्यात बाबा नागार्जुन को पद्म पुरस्कारों से वंचित रखे जाने पर निराशा जताते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग रखी। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं. कमलाकांत झा ने कहा कि लोक शक्ति के उपासक बाबा नागार्जुन मूलत विपक्ष के कवि थे। पूर्व विधान पार्षद प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने आधुनिकता के वर्तमान दौर में पुराने दिग्गज साहित्यकारों को विस्मृत किए जाने पर चिंता जाहिर की।

Advertisement

उदय शंकर मिश्र, बालेन्दु झा, संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा आदि ने भी विचार रखे। इससे पहले लोगों ने लनामि विवि के केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में स्थापित बाबा नागार्जुन की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर विनोद कुमार झा, प्रो. शेष रमण झा, प्रो. विजय कांत झा, प्रो. चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, आशीष चौधरी, चन्दन झा, पुरुषोत्तम वत्स, प्रकाश झा, विजय मिश्र, नवल किशोर झा, दुर्गा नन्द झा, जय नारायण साह, रामाशीष पासवान आदि थे।

Share

Check Also

सड़क किनारे मिली अज्ञात की लाश, मानसिक रूप से था बीमार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ…