Home Featured चट्टी गुमटी एवं लो कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : सांसद।
November 9, 2022

चट्टी गुमटी एवं लो कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : सांसद।

दरभंगा: बुधवार को सांसद डॉ० गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय स्टेशन के औचक निरीक्षण किया एवं स्टेशन पर यात्री सुविधा एवं विकास कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान सांसद ने साफ सफाई, सुरक्षा, पूछताछ, पानी, शेड सहित अन्य यात्री सुविधा से जुड़े सभी चीजों का गहन निरीक्षण किया और वहां उपस्थित यात्रियों से बातचीत कर यात्री सुविधा की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए।

Advertisement

इस दौरान सांसद डॉ० ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर 5.23 करोड़ की लागत से लॉ कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण को रेलवे बोर्ड द्वारा मंजूरी दे दी गई। इस लॉ कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा और नौ महीने के भीतर क्रियाशील भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चट्टी गुमती संख्या 21 पर भी 84 करोड़ की लागत से रोड ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल गई और निर्माण कार्य अगले साल मार्च माह में प्रारंभ हो जाएगा और आगामी दो वर्षों में पूर्ण भी हो जाएगा।

आगे सांसद ने बताया कि इन दोनो लॉ कॉस्ट ओवरब्रिज और गुमती संख्या 21 पर रोड ओवरब्रिज के लिए वे वर्षों से प्रयासरत थे, जिसके फलस्वरूप इसके निर्माण को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इस दोनों ओवरब्रिज के बन जाने से रेलवे लाइन के दूसरे तरफ के दर्जनों पंचायत के लाखों लोगों को आवाजाही में सहूलियत और जाम से मुक्ति मिलेगी।

Advertisement

श्री ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा लगभग 15 करोड़ की लागत से लहेरियासराय स्टेशन सहित इससे जुड़े क्षेत्र का कई विकास कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2.46 करोड़ की लागत से लहेरियासराय स्टेशन पर प्लेटफार्म का नवीनीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं सड़क से स्टेशन तक एप्रोच सड़क का निर्माण, 3.57 करोड़ की लागत से लहेरियासराय स्टेशन से पंडासराय गुमती तक सड़क निर्माण, लगभग 3.5 करोड़ कि लागत से पैदल उपरिगामी पुल (फुट ओवरब्रिज) का निर्माण,35 लाख की लागत से वीआईपी रूम, पुरुष एवं महिला प्रतीक्षालय इत्यादि शामिल है।

सांसद ने लहेरियासराय स्टेशन के बगल में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन अधिकारि एवं कर्मचारी क्वार्टर का भी जायजा लिया और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में लहेरियासराय आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित होगा।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…