Home Featured महाराष्ट्र पुलिस ने दरभंगा से युवक एवं युवती को किया गिरफ्तार।
November 15, 2022

महाराष्ट्र पुलिस ने दरभंगा से युवक एवं युवती को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: मंगलवार को मब्बी ओपी क्षेत्र के एक गांव से महाराष्ट्र पुलिस ने एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है।

मामले के संबंध में बताया जाता है कि महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले एक युवक और युवती प्रेम प्रसंग में भाग कर बिहार आ गए थे। लड़की के पिता के द्वारा महाराष्ट्र के ठाणे थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था। इसमें कई दिनों से पुलिस इन दोनों का तलाश कर रही थी।

Advertisement

वहीं पूरे मामले पर जानकारी देते हुए महाराष्ट्र से पुलिस टीम के साथ आए उपनिरीक्षक कमलाकर मुंडे ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र के रहने वाले नीलू अर्जुन यादव द्वारा अपने नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इसमें विकास नाम के युवक को आरोपी बनाया गया है। आगे उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। वे लोग महाराष्ट्र में रहकर काम करते हैं। आगे श्री मुंडे ने बताया कि टेक्निकल जानकारी के आधार पर मब्बी थाना क्षेत्र के एक गांव में उनका लोकेशन मिला जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया है एवं आगे की कागजी प्रक्रिया के बाद उन्हें महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…