Home Featured कब्रिस्तान में कटा हुआ हाथ मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।
November 17, 2022

कब्रिस्तान में कटा हुआ हाथ मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: अभी हाल ही में दिल्ली में शरीर के टुकड़े करके फ्रीज में रखने और एक एक कर फेकने की घटना ने जहां पूरे देश को हिलाकर रख दिया, वहीं दरभंगा शहर में इसी से मिलता जुलता वाकया सामने आने आशंका दिखने लगी है। दरअसल, शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चकझोरा स्थित एक कब्रिस्तान में कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी मच गयी। स्थानीय लोगों एवं मीडिया द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आयी और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय कब्रिस्तान के मैदान में एक तौलिया में लपेट कर किसी व्यक्ति का एक कटा हुआ हाथ किसी ने फेंक दिया था। मैदान में खेलने के क्रम में बच्चों की नजर इसपर पड़ी। कुछ लोगो ने इसे तत्काल एक मजदूर बुलवाकर दफन करवा दिया। पर गुरुवार को यह हाथ काफी गंध देने लगा। इससे आसपास के लोगों को पूरी बात पता चल गयी। लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement

एक स्थानीय समाजसेवी द्वारा पुलिस को इसकी सूचना देने का प्रयास किया गया। परंतु थानाध्यक्ष के मोबाइल पर कॉल नहीं लगने के बाद उन्होंने इसकी सूचना वॉयस ऑफ दरभंगा को दी। वॉयस ऑफ दरभंगा की टीम ने स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गयी।

सूचना मिलने के बाद थाना की पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल कोई भी पक्ष कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नही दिखे। परंतु इस कटे हाथ के मिलने से आशंकाओं का बाजार गर्म जरूर हो गया।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…