Home Featured विद्युत स्पर्श घात से अधेड़ की मौत।
November 21, 2022

विद्युत स्पर्श घात से अधेड़ की मौत।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के धोई कल्याणा के निकट सोमवार की दोपहर तैतीस केवी के तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

मृतक की पहचान धोई मुसहरी गांव निवासी बिन्दे सदाय 55 वर्ष के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर एसआई सुभाष चंद्र मंडल दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचे। वहां घटना को लेकर लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजवा दिया।

Advertisement

बताया जाता है कि बिंदे दोपहर कल्याणा चौक के निकट सड़क किनारे पेड़ पर चढ़कर डाली काट रहा था। पेड़ के ऊपर से 33000 केवी का तार गुजर रहा था। हवा के झोंके से तार पेड़ में सट गया। जिससे पेड़ में करंट दौड़ गया। पेड़ पर चढा और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के भारी झटका से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…