Home Featured पारस ग्लोबल हॉस्पिटल से जुड़ा सीजीएचएस स्कीम, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
November 21, 2022

पारस ग्लोबल हॉस्पिटल से जुड़ा सीजीएचएस स्कीम, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

दरभंगा: पारस ग्लोबल हॉस्पिटल अब सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) से जुड़ गया है। सोमवार को हॉस्पिटल परिसर में हॉस्पिटल के दरभंगा के यूनिट हेड डॉ रईस खान ने यह जानकारी दी। बताया कि हॉस्पिटल में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत न्यूरो सर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स से संबंधित बीमारियों का भी इलाज होगा। रिजनल डायरेक्टर डॉ सुहास अराध्य ने कहा कि बहुत कोशिशों के बाद यह सुविधा उपलब्ध करा पाए हैं।

Advertisement

सेल्स एंड मार्केटिंग के उपाध्यक्ष तरुण मजूमदार ने बताया कि केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित योजना है। यह केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों, पेंशनधारियों तथा उनके आश्रितों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराता है। मौके पर पारस ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉ केशव मोहन झा, डॉ अरविंद लाल दास, ऑर्थो के डॉ श्रवण कुमार ने भी बातें रखी।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…