Home Featured अचानक बढ़ी ठंढ़ ने बढ़ायी मुसीबत, अलाव से चिपके दिखे लोग।
December 22, 2022

अचानक बढ़ी ठंढ़ ने बढ़ायी मुसीबत, अलाव से चिपके दिखे लोग।

दरभंगा: जिले में अचानक से बढ़ी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बात अगर पिछले एक सप्ताह की करें तो ठंड लोगों को लग रही थी, लेकिन कुहासे नहीं लग रहे थे और ना ही इतनी ज्यादा ठंड गिरी हुई थी। गुरुवार को कुहासा भी लगभग पूरे दिन लगा रहा। लोग अपने अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था करने लगे। ठंढ़ बढ़ने के वाबजूद शहर में अभी तक नगर निगम अथवा जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी।

Advertisement

ठंढ बढ़ने के साथ ही जहां शाम होते होते लोग चौक चौराहों पर निजी स्तर पर अलाव की व्यवस्था करने लगे, वहीं घरों में भी लोग अलाव जलाते दिखे। हर कोई अलाव से चिपके दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चालकों और स्कूली बच्चों को देखने को मिल रही है। ऐसे मौसम में बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका भी बढ़ गयी है।

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार भी आने वाले दिनों में ठंढ का असर बढ़ने की संभावना जतायी गयी है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…