Home Featured जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष का होगा दरभंगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह।
December 3, 2024

जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष का होगा दरभंगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

दरभंगा: जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बुधवार को यहां आ रहे हैं, शोभन चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरे जोर शोर से पूरे शहर में चलाया जा रहा है। ज्ञात होकर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली दफा दरभंगा पर आगमन हो रहा है।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का स्वागत जिलाध्यक्ष बिल्टू सहनी के नेतृत्व में होगा। जिसमें सहयोग राज्य अभियान समिति सह राज्य कार्यवाहक समिति के सदस्य अधिवक्ता शाहीद अतहर, अभियान समिति सदस्य शमशाद नूर, कार्यवाहक समिति सदस्य शमशाद नाजमी, सबीह महमूद, शोएब खान, शमीम खान, नगर अध्यक्ष अमरेश चंद्र के नेतृत्व में जन सुराजियों का जन सैलाब करेगा। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। एकमी घाट चौक, लोहिया चौक, लाइट हाउस चौक, खानकाह चौक आदि पर फूल माला, पाग, शाल इत्यादि से पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भाव स्वागत किया जाएगा।

Advertisement
Share

Check Also

भीषण ठंड के कारण पुनः बढ़ाई गई आठवीं कक्षा तक की छुट्टी।

दरभंगा: जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिस…