Home Featured तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्रों की मौत।
January 13, 2025

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्रों की मौत।

दरभंगा: सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बहेड़ा-बहेड़ी स्टेट हाईवे-88 की है।

Advertisement

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर भाग गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मॉल गए थे। कपड़ा खरीद कर लौटने के दौरान हादसा हुआ। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना के दोहट नारायण गांव के रहने वाले लक्ष्मी लाल देव (20) और विशाल राम (16) के रूप में की गई है। वहीं, घायल युवक का नाम सलामत कुमार है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ‘यूपी नंबर ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक पर सबसे पीछे सलामत नद्दाफ बैठा था, उसे हादसे का आभास पहले ही हो गया था। इसलिए वह हादसे के पहले ही बाइक से कूद गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल हो गया है।’

Advertisement

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे तक सड़क जाम किया, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने के बाद जाम हटवाया।

Advertisement

पड़ोसी संतोष कुमार ने बताया कि ‘मृतक विशाल अपने घर का इकलौता लड़का था। उसकी दो बहन साक्षी और मिनाक्षी हैं, जो उससे छोटी हैं। विशाल अपने ननिहाल में रहकर 10वीं कक्षा में पढाई करता था। मकर संक्रांति में वह अपने घर आया था।’

Share

Check Also

दुष्कर्म पीड़िता बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में छह वर्ष की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और केवटी में तीन सा…