Home Featured खबर का असर: दो महीने से विद्युत कनेक्शन केलिए भटक रही लाचार विधवा को मिला कनेक्शन।
July 24, 2019

खबर का असर: दो महीने से विद्युत कनेक्शन केलिए भटक रही लाचार विधवा को मिला कनेक्शन।

दरभंगा: दरभंगा जिले के ताजातरीन खबरों के साथ मुद्दे एवं समस्याओं को भी तथ्यों एवं साक्ष्यों के साथ वॉयस ऑफ दरभंगा आपतक पहुंचाता रहा है। इसी का परिणाम है कि समस्याओं का समाधान भी सम्बंधित पक्ष के संज्ञान में आने के बाद होता रहा है। एक बार वॉयस ऑफ दरभंगा की खबर का असर हुआ है। लगभग दो महीने से बिजली के कनेक्शन केलिए भटक रही लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभण्डा पोखर निवासी स्व0 राम खेलावन यादव की लाचार विधवा सरोवर देवी को आखिरकार बिजली का कनेक्शन बुधवार को मिल गया। यह विद्युत कनेक्शन वॉयस ऑफ दरभंगा की खबर पर संज्ञान लेते हुए शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता ने त्वरित रूप से लगवाया और तत्पश्चात इसकी जानकारी वॉयस ऑफ दरभंगा को दिया।

ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह ही विभागीय अनदेखी के बाद डीएम के पास बूढ़ी विधवा ने लगायी गुहार, पर नही मिला बिजली कनेक्शन शीर्षक से खबर प्रसारित किया था। खबर प्रकाशन के बाद दिन के करीब सवा दो बजे विद्युत विभाग के शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता ने मीटर इन्सटाल हो जाने की सूचना वॉयस ऑफ दरभंगा को दी और इन्सटाल किये गए मीटर की तस्वीर भी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी। कनेक्शन लग जाने की पुष्टि आवेदिका पक्ष के द्वारा भी की गयी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…