Home Featured 205 तीर्थयात्रियों का जत्था लेकर 17 दिनों की यात्रा पर रवाना हुई पार्षद मधुबाला सिन्हा।
December 9, 2019

205 तीर्थयात्रियों का जत्था लेकर 17 दिनों की यात्रा पर रवाना हुई पार्षद मधुबाला सिन्हा।

दरभंगा: दरभंगा शहर के नगर निगम वार्ड नं0-21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा ने पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए 205 लोगों को तीर्थ यात्रा के लिए साथ लेकर विदा हुई। तीर्थ यात्रियों को विदा देने के लिए विधायक अमरनाथ गामी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक दरभंगा स्टेशन पहुंचे थे। तीर्थ यात्री आज दरभंगा स्टेशन से रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग सहित 10 तीर्थ स्थलों के लिए 17 दिन के लिए रवाना हुए। इस दौरान तीर्थ यात्री शिरडी साईं, पुट्टापर्थी साईं, केरल का विष्णु पद्मास्वामी, कन्याकुमारी, मदुरई, तिरुपति बालाजी, जगन्नाथपुरी जाएंगे। पाँच राज्यों के 10 तीर्थ स्थलों का दर्शन करने के उपरांत 27 दिसंबर के दिन यात्री दरभंगा पहुंचेंगे। विदा करने वालों में विधायक अमरनाथ गामी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश गुप्ता, डीएसपी अनोज कुमार, दीदार हुसैन चाँद, खलिकुलजमा पप्पू, हमीद कुरैशी, पवन सुरेका, रविभूषण चतुवेर्दी, मो. इब्राहिम, मो. कलीम, मो. राजू, मो. सलीम, मो. कमरे आलम, मो. असलम इत्यादि ने फूल माला भेंट कर तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी। वार्ड 21, दरभंगा की पार्षद मधुबाला सिन्हा के नेतृत्व में यह दल छठे वर्ष तीर्थाटन पर जा रहा है। 2014 से शुरूआत इस अभियान में हर वर्ष अलग-अलग जियारत एवं तीर्थाटन के लिए लोग जाते हैं, जिसमे बुजुर्गों एवं महिलाओं की संख्या अधिक होती है। इस बार की यात्रा में कुल 8 जगह रेल से सात हजार किलोमीटर तथा 4 जगह बस द्वारा आठ सौ किमी की यात्रा ये तीर्थयात्री करेंगे। इस बार के यात्रियों को लेकर अबतक जियारत एवं तीर्थ यात्रियों की संख्या 2 हजार से अधिक हो जाएगी। यात्रियों के रहने, खाने की व्यवस्था संस्था द्वारा किया जाता है। दल द्वारा ठहराव स्थल या गाड़ी में सफाई का ध्यान रख लोगों में जागरूकता भी फैलाई जाती है। साथ मे डस्टबिन, झाड़ू भी साथ रखा जाता है। जगह छोड़ने से पूर्व सदस्यगण स्थान की सफाई करते हैं। इससे पूर्व वार्ड के मुस्लिम समुदाय के 102 सदस्य 12 नवंबर से 24 नवंबर तक अजमेर, हजरत निजामुद्दीन सहित दस जगहों की यात्रा कर लौटे हैं।

Share

Check Also

विधायक ने दो ग्रामीण सड़कों की रखी आधारशिला।

दरभंगा: बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अनुरक्ष…