Home Featured सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन।
2 weeks ago

सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन।

दरभंगा: टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का सोमवार को निधन हो गया। सांसद कीर्ति झा आजाद ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मेरी पत्नी पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे स्वर्ग सिधार गईं। बता दें कि पूनम आजाद कई राजनीतिक पार्टियों के लिए काम कर चुकी थी और वह दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी थीं।

Advertisement

पू्नम आजाद ने भाजपा में कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर काम किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दी थी और फिर कांग्रेस में शामिल हो गई थी। वह 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी थी। हालांकि, उनकी हार हो गई थी। वह भाजपा में दिल्ली इकाई की प्रवक्ता रह चुकी थीं।

Advertisement

आपको बता दें कि कीर्ति आजाद भाजपा से तीन बार दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। हालांकि, बाद में भाजपा में खटपट के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दिया था। फिलहाल कीर्ति झा आजाद टीएमसी पार्टी से बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनकी पत्नी के निधन के बाद उनके परिवार में शोक का लहर दौड़ गया है। कीर्ति आजाद के पिता भागवत झा आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Advertisement
Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …